डॉ. उषा किरण जी की प्रारम्भिक शिक्षा पैतृक गाँव में हुई स्नातकोत्तर और पीएच.डी. की उपाधि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार) से प्राप्त की नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बी.एड. की डिग्री 2017 में प्राप्त की है। इन्हें बचपन से ही साहित्य से लगाव रहा है जिस कारण सत्रह साल की उम्र से ही कविता, कहानी और व्यंग आदि लिखने लगे। वर्तमान में शिक्षिका के पद पर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भोजपुरी, पूर्वी चंपारण (बिहार) में कार्यरत हैं। अब तक इनके पाँच काव्य संग्रह ' उम्मीद की किरण ', तू ' अपराजिता ', ' स्वर निनाद ', ' गली संकरी प्रीत की ', ' छंदमालिका 'और एक कहानी संग्रह ' सुहानी भोर ' प्रकाशित हो चुके हैं। दो काव्य संग्रह ' तेरे मेरे गीत 'और ' समर शेष है ' प्रकाशन प्रक्रिया में हैं । ये अब तक अनेक सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। इनकी रचनायें सदैव विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। *प्राप्त सम्मान - काव्य संपर्क सम्मान 2018 , शब्द कुंज सम्मान 2018 , काव्य सागर सम्मान-2018 , माँ शारदे सम्मान -2018 , नारी शक्ति सागर सम्मान 2019 , प्रतिभाशाली रचनाकार सम्मान 2019, मातृभूमि सम्मान 2019, हिन्दी सागर सम्मान 2019, प्रखर साहित्य सम्मान- 2019 , प्रखर वाणी सम्मान-2019, साहित्य सुजान सम्मान 2019 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान 2019, टीचर इनोवेशन अवार्ड 2019, नारी रत्न सम्मान 2020, गुरु कृपाचार्य सम्मान 2020, सर्व भाषा ट्रस्ट राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2020
阅读完整简历